Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दरेसी के बालाजी हनुमान मंदिर में लड़ीवार हरिनाम संकीर्तन आयोजित

INT News29 October 2026 at 05:30 am

लुधियाना | संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान मंदिर दरेसी के प्रांगण में मंगलवार को साप्ताहिक लड़ीवार संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से कराया गया, जिसमें श्री हरे कृष्णा प्रचार समिति और उनके साथियों ने मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। आयोजन की शुरुआत श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा ज्योति प्रचंड करने से हुई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन में भक्ति रचनाओं के माध्यम से वातावरण भक्तिरस से भर गया। इस अवसर पर कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, संदीप मरवाहा, लक्ष्मीनाथ गुप्ता, सुनील सैनी, किरण भल्ला, कुलभूषण मलिक, शिव कुमार शर्मा, राकेश वर्मा और नीरज पराशर सहित अन्य उपस्थित रहे। रोहित थापर एवं परिवार ने भोग की सेवा निभाई। आरती के बाद पंडित दुलीचंद ने पवित्र जल के छींटे दिए। पंडित सोनु शर्मा और पंडित गणेश ने प्रसाद वितरण कराया।।