समाचार · छत्तीसगढ़
रायपुर में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:12 लाख की MDMA जब्त, सिंडिकेट के अन्य साथियों की तलाश; अफसर जल्द करेंगे खुलासा
रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने एक तस्कर को MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। गंज थाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम MDMA बरामद की गई है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी का नाम पुलिस सूत्रों द्वारा रामनिवास माचरा बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। एसीसीयू और गंज पुलिस ने पकड़ा आरोपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लेकर आया था?इसे रायपुर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था? आरोपी से पूछताछ पुलिस अधिकारी कर रहे है। आरोपी का मोबाइल और बैंक अकाउंट पुलिस द्वारा जांचा जा रहा है।