Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पटियाला पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल पकड़ा:9 पिस्तौल, 10 कारतूस व 16 मैगजीन बरामद; बंबीहा गैंग को देनी थी सप्लाई, MP लाये थे

INT News31 October 2026 at 03:56 pm

पटियाला पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) स्टाफ राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा की संयुक्त टीम ने हथियारों की तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 बोर के 9 अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 16 मैगजीन बरादम की है। पुलिस ने आरोपियों से एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार जब्त की है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मध्य प्रदेश में ये हथियार किससे खरीदे गए थे और पंजाब में किन-किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे। बठिंडा और पटियाला के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव कोयर सिंह वाला, थाना भगता भाई (जिला बठिंडा), लखबीर सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव पुर, थाना खेड़ी गंडियां (जिला पटियाला), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी अमीर कॉलोनी (राजपुरा) के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश से लाए गए थे हथियार, दो हत्याओं की साजिश नाकाम एसपी (डी) राजेश छिब्बर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए गए थे। पुलिस के अनुसार, बरामद 9 पिस्तौलों में से 4 पिस्तौल कुख्यात बंबीहा गैंग को सप्लाई किए जाने थे। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने दो व्यक्तियों की हत्या की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने का भी दावा किया है।