समाचार · पंजाब
पंजाब में AAP के 40 कैंडिडेट्स कौन:कैप्टन को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे कोहली, कुलवंत मेयर रहे; पूर्व मंत्री भी लिस्ट में
INT News31 October 2026 at 04:42 pm
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार, 31 अक्टूबर को अपने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा उन नेताओं के नाम हैं, जो मौजूदा विधायक हैं। इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले अजीत पाल सिंह कोहली हैं, तो अपने शहर के मेयर रहे कुलवंत सिंह का नाम भी शामिल है। कई उम्मीदवार केवल 10वीं तक पढ़े हैं। पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का नाम भी इस लिस्ट में हैं। आइए जानते हैं सभी 40 उम्मीदवारों के नाम और उनके बारे में… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…