समाचार · मध्य प्रदेश
मंदसौर में कांग्रेस ने हरदीप पुरी के खिलाफ किया प्रदर्शन:ब्लॉक अध्यक्ष ने भाजपा पर विवादित उम्मीदवार थोपने का आरोप लगाया
मंदसौर में शनिवार को हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर नारेबाजी की और पुरी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कांग्रेस ने लगाए आरोप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने कहा कि एपस्टीन फाइल को लेकर विवादों में घिरे हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करना प्रदेश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक विवादित चेहरे को मध्यप्रदेश पर थोपा है और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाचावत ने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश में कोई योग्य चेहरा नहीं बचा, इसलिए बाहर के व्यक्ति को मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व सौंपा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदर्शन यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के निर्देश पर किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमावत, लक्ष्मण मेघनानी, सुनील गुप्ता, रमेश ब्रिजवानी, सुनीता बंडी, कैलाश मनवानी, साबिर, तरुण खींची, सलीम खान, राजनारायण लाड़, सुरेश भाटी, पिंकी गौड़, श्रेयांश नाहर, प्रणय धाकड़, योगेंद्र गौड़, रूपल संचेती, अनिता भदौरिया, मंगल गवली, जयेश पालीवाल, हेमराज खाबिया और शुभम जैन मौजूद रहे। इनके साथ मंडलम अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।