Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीहोर में होटल में जुआ खेलते 5 लोग पकड़ाए:पुलिस ने 10 लाख 85 हजार रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए

INT News31 October 2026 at 04:54 pm

सीहोर की कोतवाली पुलिस ने इंदौर-भोपाल हाईवे पर बायपास स्थित होटल द एमराल्ड में जुआ खेलते 5 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 10 लाख 85 हजार रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश पुलिस के मुताबिक, बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल के कमरे में दबिश दी। यहां जुआ खेलते 5 लोग मिले, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए गए। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के सभी थाना और अनुभाग प्रभारियों को अवैध शराब, हथियार, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। टीम का नेतृत्व कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे ने किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह परमार, आरक्षक चेतन चौहान, आरक्षक कृष्णकांत और चालक विष्णु भगवान ठाकुर शामिल रहे।