Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

भास्कर सर्वे में भी पहली पसंद रहे 24 AAP कैंडिडेट:इनमें CM मान, जेल में बंद मंत्री अरोड़ा भी; पार्टी ने 40 उम्मीदवार घोषित किए

INT News31 October 2026 at 04:57 pm

पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज (31 अक्टूबर) पार्टी ने 40 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। ये सभी मौजूदा MLA हैं। एप के सर्वे में भी इनमें से 24 उम्मीदवारों को लोगों ने AAP टिकट के लिए अपनी पहली पसंद के रूप में सिलेक्ट किया था। जिन सीटों पर AAP ने उम्मीदवार उतारे, उनमें 7 सीटें ऐसी हैं, जिनका रिजल्ट एप ने अपने सर्वे में घोषित नहीं किया था, क्योंकि वहां नतीजे निकालने लायक वोटिंग नहीं हो पाई थी। इन सीटों में उड़मुड़, चब्बेवाल, निहालसिंह वाला, धर्मकोट, जैतो, भदौड़ और अमरगढ़ शामिल रही। AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 9 चेहरे ऐसे भी हैं, जिन्हें एप सर्वे में लोगों ने पार्टी टिकट के लिए अपनी पहली पसंद नहीं माना, लेकिन पार्टी ने अलग-अलग कारणों से उन्हीं को दोबारा अपना कैंडिडेट बनाया है। पढ़िए, उन कैंडिडेट की पूरी लिस्ट जो पहले से लोगों की पहली पसंद थे और वे भी कैंडिडेट जो लोगों को पसंद नहीं आए…