Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

समुद्री सुरक्षा से प्रशिक्षण तक, भारत-नाइजीरिया ने बढ़ाया नौसैनिक सहयोग

INT News20 August 2026 at 05:15 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। भारत और नाइजीरिया के बीच नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नौसैनिक वार्ता की गई है। भारत-नाइजीरिया नौसेना उप-समूह की यह तीसरी बैठक थी। यह वार्ता 18 अगस्त से शुरू हुई 20 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई।