Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कुरुक्षेत्र में कमरे से मिला युवक का शव:सिर और नाक से निकल रहा था खून, कल हुआ था गायब, तलाश में जुटा रहा परिवार

INT News4 November 2026 at 02:58 pm

कुरुक्षेत्र के लाडवा में भड़ासपुर रोड पर बने कमरे से युवक का शव बरामद हुआ। शव देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वार्ड नंबर-5 विकास नगर निवासी मोहिल कुमार (23) के रूप में हुई। मोहिल के पिता तरसेम कुमार की शहर में कश्यप चौक के पास सुनार की दुकान था। मोहिल अपने पिता के साथ ही दुकान पर बैठता था। सड़क किनारे पड़ा मिला मोहिल आज बुधवार दोपहर को सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंचा और उसकी पहचान की। पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में मोहिल की नाक और सिर के पीछे से खून निकल रहा था। मोहिल कुमार कल मंगलवार से लापता था। परिवार के लोग कल शाम से उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को भी मोहिल के लापता होने की सूचना दी थी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मोहिल के परिवार के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।