Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

रोपड़ में नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने शक के आधार पर रोका, तलाशी के दौरान मिला नशीला पदार्थ

INT News4 November 2026 at 02:58 pm

रोपड़ जिले में पुलिस ने थाना सिंह भगवंतपुर के तहत गांव राजे माजरा में नशीले पदार्थ समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोलखियां निवासी प्रगट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान शक के आधार पर रोका एएसआई संदीप कुमार समेत पुलिस टीम गांव राजे माजरा में गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर प्रगट सिंह को रोका और उसकी तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक तलाशी में उसके पास से 14 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। मामले की जांच जारी है।