Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बजरंग दल-विहिप ने दुकानों के खिलाफ दिया धरना:कटनी में खुले में मांस, मछली, अंडे और मदिरा की बिक्री का विरोध; आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म

INT News4 November 2026 at 02:48 pm

कटनी नगर निगम क्षेत्र में खुले में और सड़क किनारे संचालित हो रही मांस, मुर्गा, मछली और अंडे की दुकानों के विरोध में बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम अधिकारियों के लिखित और मौखिक आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। चौराहों पर दुकानें संचालित होने का आरोप बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सीमा में मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस, मुर्गा, मछली और अंडे की दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे राहगीरों और महिलाओं को असुविधा होती है। साथ ही स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की धार्मिक व सामाजिक भावनाएं भी प्रभावित होती हैं। कई साल से शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस समस्या को लेकर वे कई वर्षों से नगर निगम और जिला प्रशासन को शिकायतें और ज्ञापन दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे और खुले में संचालित दुकानों पर नियमानुसार रोक लगाई जाए। दुकानों का संचालन केवल निर्धारित स्थानों और वेंडिंग जोन में कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।