Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का तंज, उत्तर प्रदेश के अब्दुल को लेकर कही ये बात

INT News4 November 2026 at 02:50 pm

ओवैसी ने लिखा,“एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी. संघियों ने ‘अब्दुल’ को एक तंज में बदलने की बहुत कोशिश की है. वक्त आ गया है कि हम दिखाएं कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता. अब दरी नहीं बिछाएंगे.”

ओवैसी के इस बयान को उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए उन राजनीतिक परिस्थितियों पर भी निशाना साधा, जिनमें उनके मुताबिक ‘अब्दुल’ शब्द का इस्तेमाल तंज या कटाक्ष के तौर पर किया जाता रहा है.

एक्स पर ओवैसी के पोस्ट-

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के 2 उम्मीदवारों की जीत, सुहास सुब्रमण्यम और पिया दांडिया को मिला जनादेश

कौन हैं अब्दुल अल-सईद?

अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन से अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. वह अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने जा रहे हैं. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व सांसद माइक रोजर्स को हराया. अल-सईद पेशे से डॉक्टर हैं और इससे पहले सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं.