Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल के निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट को मारी गोली:शराब पीने के लिए मांगा गिलास, मना करने पर गाली-गलौज, पीछे के रास्ते से आया हमलावर

INT News4 November 2026 at 02:53 pm

पलवल के जगदीश अस्पताल एंड मैटरनिटी होम में शराब पीने के लिए गिलास देने से मना करने पर फार्मासिस्ट पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी जीतू समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के मुताबिक, रसूलपुर गांव की चंद्रकांत ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह गांव के अड्डे पर स्थित जगदीश अस्पताल में देखरेख और फार्मासिस्ट हैं। गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी शिकायत के अनुसार, 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे गांव का ही रहने वाला जीतू अस्पताल आया और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद 3 नवंबर की रात करीब 8 बजे चंद्रकांत अस्पताल में मौजूद था। तभी जीतू पीछे के गेट से अवैध हथियार लेकर आया और उसे निशाना बनाकर गोली चलाई। फिर वह सामने के गेट के बाहर खड़े साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। घटना के समय अस्पताल का स्टाफ वहां मौजूद था। गोली लगने से घायल चंद्रकांत को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गोली चलने की सूचना पर चांदहट थाने के पीएसआई सचिन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल को इलाज के लिए ले जाया जा चुका था। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पुलिस ने मौके से कुर्सी के फोम में फंसा गोली का खोल, खून लगा तौलिया, फोम कवर, कुर्सी का कवर और फर्श पर पड़ा खून कब्जे में लिया। जिसके संबंध में पुलिस ने घायल चंद्रकांत के बयान पर आरोपी जीतू व उसके साथी के खिलाफ आर्मस एक्ट व हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।