Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोटः बाइक सवार किशोर ने दो महिलाओं को मारी टक्कर:आइटीआइ के सामने हुआ हादसा, एक महिला की हालत गंभीर

INT News4 November 2026 at 02:45 pm

फरीदकोट के जैतो में सरकारी आइटीआइ के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से दो महिलाओं और बाइक सवार किशोर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जसविंदर कौर (52), पत्नी सेवक सिंह और बलजीत कौर (42), पत्नी मलकीत सिंह, दोनों निवासी टिब्बी साहिब रोड, जैतो, तथा साहिबप्रीत सिंह (15), पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे में एक महिला की टांग और कलाई में फ्रैक्चर आया है, जबकि दूसरी महिला की जांघ पर चोट लगी है। वहीं, किशोर के घुटने और छाती पर चोटें आई हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर थाना जैतो की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। सरकारी आइटीआइ के सामने हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, टिब्बी साहिब रोड निवासी 15 वर्षीय साहिबप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरकारी आइटीआइ के सामने उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दो महिलाओं से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार किशोर और दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्यों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्य मीत सिंह मीता, गोरा ओलख, ललित शर्मा उर्फ राजू और राहुल बांसल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।