Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Cyclone Murasu: चेन्नई में 11 और विजयवाड़ा से 12 उड़ानें रद्द, मुरासु चक्रवात के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित

INT News2 November 2026 at 01:40 pm

चेन्नई एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, रद्द की गई 11 उड़ानों में 5 यहां से रवाना होने वाली और 6 चेन्नई पहुंचने वाली थीं. इन सेवाओं का संबंध विजयवाड़ा, राजामुंदरी, कडप्पा और तिरुचिरापल्ली से था. एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जारी फ्लाइट अपडेट में यात्रियों से संबंधित एयरलाइन से जानकारी और सहायता लेने को कहा.

विजयवाड़ा से 12 उड़ानें रद्द

‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजयवाड़ा एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 12 उड़ानें रद्द की गईं. इनमें इंडिगो की 10 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 उड़ानें शामिल थीं. इन सेवाओं के जरिए विजयवाड़ा का संपर्क चेन्नई, विशाखापत्तनम, तिरुपति, कुरनूल, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई से था.

ये भी पढ़ें: Cyclone Murasu: किसानों की बढ़ी चिंता, भारी बारिश और तेज हवाओं से इन फसलों को हो सकता है नुकसान

तूफान के कारण बिगड़ा मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुरासु दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. इसके तट पार करने के दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. खराब मौसम के कारण उड़ानों के साथ-साथ रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है.