Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

साइक्लोन अर्नब का असर: रांची समेत कई इलाकों में बिजली गुल, बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम

INT News26 September 2026 at 09:40 am

साइकलोन अर्नब के दौरान राज्य में विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने के मद्देनजर झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है. शुक्रवार को निगम मुख्यालय में अध्यक्ष-सा-प्रबंध निदेशक के श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के विभिन्न प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति की समीक्षा की गयीं. बैठक में रांची व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर विशेष चर्चा की गयी. काहा गया कि रांची और बोकारो के चास में बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावित हुई है. चास में पेड़ गिरने से कई फीडर बंद हो गये हैं. वहीं रांची में तेज हवा के कारण बड़े पेड़ और डालियां टूट कर गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली के पोल व तार क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके आलावा 132/33 केवी नागकुम ग्रिड में आयी तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए ग्रिड को बंद रखा गया. इससे रांची जिले के हटिया, मेन रोड, चहरी, नामकुम, कुसई कॉलोनी, खेलगांव, चोकर, विकास, टाटीसिलवे, सिल्ली, बरियातु, आगरमसीएच, एवरपोर्ट, बूटीमोड़ समेत कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित राही. विभागीय अधिकारी द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है.

बिजली की शिकायत

सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर

9031111021, 18003456570,

1912, 9431135503

जन समस्या निवारण केंद्र

9031111018, 9031111019 एवं

9031111020

झुके पेड़ दिखें तो सूचना दें 18005701235

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं पेड़, पेड़ की डाली या झुका हुआ पेड़ दिखायी दे ती तत्काल टोल-फ्री नेवर पर सूचना दें.

युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश

सीएमडी ने राजधानी राधी के सभी पथर सप्लाई सिस्टम (पीएसएस) की मॉनिटरिंग के लिए नामित पदाधिकारियों को रांची के सभी फीडरी का दौरा करने तक संबंधित पीएसएस में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. देर रात तक मॉनिटरिंग करते हुए बिजली आपूर्ति सुनिशित करने का निर्देश दिया गया है. युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- गुमला में 13 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में मिली, परिजनों ने चार-पांच युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

ये भी पढ़ें- गुमला में फुटबॉल का रोमांच शुरू, 25 टीमें भिड़ेंगी; पहले ही मुकाबले में 4-0 की जीत