समाचार · मध्य प्रदेश
पितृ पक्ष शुरू होते ही कंचन घाट पर तर्पण शुरू:सैकड़ों लोगों ने किया पितरों का स्मरण, पंडित विष्णु दत्त दुबे ने कराया तर्पण
INT News26 September 2026 at 10:49 am
निवाड़ी के पांखी कंचन घाट पर पितृ पक्ष शुरू होते ही तर्पण शुरू हो गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पितरों का तर्पण कर आत्मशांति व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पंडित विष्णु दत्त दुबे की देखरेख में 60 से 70 लोगों ने तर्पण किया। मान्यता है कि पितरों को श्रद्धा से जल अर्पण करने से परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। पितृ पक्ष 15 दिनों का रहेगा इस साल दो तिथियां एक साथ आने से पितृ पक्ष 15 दिनों का रहेगा। कंचन घाट पर रोज सुबह 6 से 11 बजे तक तर्पण होगा। यहां एक साथ 23 लोगों के तर्पण का इंतजाम है। पितृ पक्ष के पहले दिन सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। जुगराज राय, राजेश पटेरिया, अमित खरे, कुन्नू खरे, चुन्नू चौबे, राम अवतार तिवारी, अनुराग चतुर्वेदी सहित कई लोगों ने कंचन घाट पर तर्पण किया।