Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

रात के अंधेरे में स्वास्थ्य उपकेंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, समरसेबल मशीन लेकर हुए फरार

INT News26 September 2026 at 10:40 am

Gumla Crime News: सदर थाना क्षेत्र के लांजी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर भवन में लगी समरसेबल मशीन खोलकर अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रभारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें- लंबे समय से अदालत से गैरहाजिर आरोपी मो फैयाज खान उद्घोषित अपराधी घोषित

प्रभारी ने थाना में दिया लिखित आवेदन

स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रभारी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि चोरों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के नये भवन को निशाना बनाया और वहां लगी समरसेबल मशीन को खोलकर चोरी कर लिया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- रांची में चक्रवात ने रोकी रफ्तार, 40 से अधिक जगह गिरे पेड़ और बड़ी संख्या में पोल क्षतिग्रस्त