Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

बारिश-आंधी में उजड़ा विधवा का घर, प्रशासन से राहत और आवास की मांग

INT News26 September 2026 at 10:44 am

Gumla Rain News: जिले के डुमरी में मूसलाधार बारिश और तेज हवा के बीच शुक्रवार को करनी गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरने से विधवा निर्मला उरांइन का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया. हादसे के बाद निर्मला समेत परिवार के पांच सदस्यों के सामने बरसात में रहने का संकट खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में स्वास्थ्य उपकेंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, समरसेबल मशीन लेकर हुए फरार

घर गिरने के बाद खाना बनाने तक की समस्या

निर्मला ने बताया कि परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है. वह बेटी, नाती-पोती समेत पांच सदस्यों के साथ इसी घर में रहती थी. घर ध्वस्त होने के बाद खाना बनाने और सुरक्षित रहने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत देने के साथ आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.

पंचायत समिति सदस्य ने लिया जायजा

घटना की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य नजरियुस टोप्पो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार करीब तीन बजे तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ घर पर गिर गया. उन्होंने पीड़िता को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से सहायता और आवास दिलाने के लिए पहल करने की बात कही.

ये भी पढ़ें- लंबे समय से अदालत से गैरहाजिर आरोपी मो फैयाज खान उद्घोषित अपराधी घोषित