Sunday, 19 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'रणबीर ने खुद को भगवान राम के किरदार में समर्पित कर दिया','रामायण' पर यश बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट है

INT News19 July 2026 at 08:51 am

Ramayana Movie Yash Statement: शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का पहला प्रमोशनल इवेंट 'रामायण: प्रथम संकल्प' आयोजित किया गया. इस दौरान फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभा रहे यश ने कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि यह फिल्म किसी एक स्टार की नहीं, बल्कि पूरे भारत का सपना है. साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, शोभना, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की जमकर तारीफ की.

Yash On Ramayana: यश ने कहा- 'रामायण' भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट है

यश ने कहा, "मैं इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. इस फिल्म को यहां तक पहुंचाने का पूरा श्रेय नमित मल्होत्रा को जाता है. मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे रावण जैसा अहम किरदार निभाने का मौका दिया. 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट है. हम सभी एक ही सोच और एक ही विश्वास के साथ साथ आए हैं कि भगवान श्रीराम की इस महान कहानी को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाए. हम सभी ने अपने व्यक्तिगत हितों को पीछे छोड़ दिया है. हमारा सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि भगवान श्रीराम की कहानी को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाया जाए और अपने देश में भी इसे पूरे गर्व के साथ मनाया जाए."

Yash Praises Nitesh Tiwari: रावण के किरदार में नितेश तिवारी ने की पूरी मदद

यश ने निर्देशक नितेश तिवारी का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "नितेश सर, आपका बहुत धन्यवाद. आपने मुझे समझाया कि इस किरदार की क्या जरूरत है, मेरे हर सवाल का जवाब दिया और मुझे इसे सही तरीके से निभाने में मदद की." हालांकि उन्होंने रावण के अपने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि निर्देशक के साथ उनका भरोसा इस सफर में सबसे बड़ी ताकत रहा.

यश ने की रणबीर कपूर की तारीफ

यश ने रणबीर कपूर के बारे में कहा, "रणबीर ने कमाल का काम किया है. मुझे लगता है कि पूरा भारत देखेगा कि उन्होंने इस किरदार के लिए खुद को किस तरह पूरी तरह समर्पित कर दिया है. दर्शकों को पर्दे पर उनका जादू जरूर देखने को मिलेगा." साई पल्लवी, जो माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, उनके बारे में यश ने कहा, "वह बेहतरीन कलाकार हैं. उनकी आंखें ही सब कुछ कह देती हैं."

Ramayana Release Date: कब रिलीज होगी 'रामायण'?

निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. वहीं, फिल्म का पहला ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किए जाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है