Monday, 20 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में कंप्यूटर दुकान में तोड़फोड़, 2 लैपटॉप तोड़े:कोरबा में दुकानदार को जान से मारने की धमकी, SP से लगाई गुहार

INT News19 July 2026 at 03:56 pm

कोरबा के बुधवारी बाजार में पुरानी रंजिश के चलते कंप्यूटर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी पर गाली-गलौच, धमकी और सामान तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। एम. जीनियस कंप्यूटर सेंटर के संचालक अमन सोनी निवासी राम जानकी मंदिर बुधवारी कोरबा ने बताया कि यह घटना 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। बुधवारी बाजार निवासी कैलाश अग्रवाल उनकी दुकान में जबरदस्ती घुस आया। अमन सोनी के अनुसार, कैलाश अग्रवाल ने पुरानी रंजिश के चलते दुकान में रखे डेस्क का कांच तोड़ दिया। उसने रिपेयरिंग के लिए आए दो लैपटॉप भी जमीन पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिए। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान अश्लील गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की कर मारपीट भी की। चेक बाउंस केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप घटना के समय दुकान में मौजूद स्टाफ और ग्राहक भी दहशत में आ गए थे। शिकायत में अमन सोनी ने बताया कि कैलाश अग्रवाल के बेटे अक्षत अग्रवाल के खिलाफ चेक बाउंस का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अमन सोनी का आरोप है कि यह घटना उसी केस को वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। चौकी में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पावती तक नहीं मिली पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सीएसईबी चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, उन्हें अगले दिन आने को कहा गया। अगले दिन पहुंचने पर उन्हें गोल-मोल जवाब देकर वापस भेज दिया गया। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही शिकायत की पावती मिली है। पुलिस बोली- दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी इससे परेशान होकर पीड़ित ने अब सीधे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।