Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

SIR को लेकर उकलाना विधायक का भाजपा पर निशाना:बोले- हरियाणा में BJP ने फर्जी वोटों से बनाई सरकार, चुनाव के बाद फर्जी मतदाता गायब

INT News1 August 2026 at 01:53 pm

उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद सामने आए मतदाता सत्यापन के आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि भाजपा ने कथित फर्जी वोटों के सहारे प्रदेश में सरकार बनाई और जनता के वास्तविक जनादेश को प्रभावित किया। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि SIR से पहले हरियाणा में कुल 2,06,55,929 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 1,72,72,627 मतदाताओं ने अपने सत्यापन प्रपत्र जमा किए, जो कुल मतदाताओं का 83.62 प्रतिशत है। जबकि 33,88,302 मतदाताओं (16.39 प्रतिशत) के प्रपत्र जमा नहीं हुए। उनके अनुसार इनमें लगभग 7.66 लाख मतदाता मृत पाए गए, 24.13 लाख मतदाता सत्यापन के दौरान उपलब्ध नहीं हुए तथा 2.04 लाख मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि हरियाणा में भाजपा ने वोटों की चोरी कर सरकार बनाई है और अब SIR के आंकड़े उनके आरोपों की पुष्टि करते हैं। चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटों का इस्तेमाल किया सेलवाल ने आरोप लगाया कि सत्यापन के दौरान उपलब्ध नहीं हुए 24.13 लाख मतदाता और 2.04 लाख डुप्लीकेट मतदाता इस बात की ओर संकेत करते हैं कि चुनाव प्रक्रिया में कथित तौर पर फर्जी वोटों का इस्तेमाल किया गया। उनका दावा है कि इन्हीं वोटों के सहारे भाजपा सत्ता तक पहुंची। कथित फर्जी मतदाता चुनाव के बाद गायब हो गए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव के दौरान तथाकथित "ब्राजील मॉडल" और लरिसा नेरी के नाम पर एक मतदाता के कई वोट बनने का मुद्दा उठाया था। अब बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जो सत्यापन के दौरान उपलब्ध नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कथित फर्जी मतदाता चुनाव के बाद गायब हो गए।