world
भारत-बेनिन संबंधों को नई गति देने की प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए एमईए के सुधाकर दलेला
INT News1 August 2026 at 02:52 pm

नई दिल्ली, 1 अगस्त। पश्चिमी अफ्रीकी देश बेनिन के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत के विदेश मंत्रालय सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत और बेनिन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।