national · बिहार
बिहार में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के दफ्तर में आग लगी, कोर्ट के अहम रिकॉर्ड जलकर खाक
INT News1 August 2026 at 02:52 pm

पटना, 1 अगस्त। बिहार के मुंगेर जिले में किले के परिसर में स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) किरण कुमारी के दफ्तर में भीषण आग लग गई। शनिवार सुबह लगी आग के बारे में बताया जा रहा है कि कई जरूरी केस फाइलें, कानूनी दस्तावेज और पुराने रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए।