Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी में हुआ क्रेच वर्कर्स एवं हेल्पर्स का सम्मेलन:10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, नई कमेटी का चुनाव, सीमा बनी प्रधान

INT News1 August 2026 at 02:58 pm

भिवानी में क्रेच वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) का दूसरा जिला सम्मेलन सीटू कार्यालय में हुआ। जिसकी अध्यक्षता सीमा ने की। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के जिला सचिव कॉमरेड अनिल कुमार ने किया। कॉमरेड कपूर सिंह ने केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार की पूंजीपरस्त, मजदूर, महिला, कर्मचारी और किसान विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले कर रही है, जिसके खिलाफ व्यापक जनएकजुटता और संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने सभी क्रेच वर्कर्स एवं हेल्पर्स से अपने अधिकारों की लड़ाई को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा करते हुए उसे सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में सीमा बवानीखेड़ा को जिला प्रधान, उर्मिला सिवानी को जिला सचिव तथा कमलेश भिवानी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। मांगों को लेकर 10 को जेलभरो आंदोलन होगा

यूनियन की राज्य प्रधान सुशीला ने नवनिर्वाचित कमेटी को क्रांतिकारी बधाई देते हुए कहा कि क्रेच वर्कर्स एवं हेल्पर्स लंबे समय से कम वेतन, असुरक्षित रोजगार, समय पर मानदेय का भुगतान न होने तथा कार्यस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने 10 अगस्त को होने वाले देशव्यापी जेल भरो आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। सम्मेलन में सीटू जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, क्रेच वर्कर सीमा, उर्मिला, कमलेश, सन्दूखी, कुसुम भिवानी आदि शामिल हुई।