national
रामकृपाल यादव का पप्पू यादव पर हमला, कहा-संसद में नौटंकी कर सनातन का अपमान किया
INT News1 August 2026 at 02:58 pm

पटना, 1 अगस्त। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के भगवा कपड़े पहनकर किए गए प्रदर्शन पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे नौटंकी बताते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म और साधु-संतों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।