Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

बारिश और मरम्मत के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे, अमरनाथ यात्रा स्थगित

INT News1 August 2026 at 02:57 pm

जम्मू, 1 अगस्त। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से चल रही श्री अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। भारी बारिश और मरम्मत के काम के कारण हाईवे पर श्री अमरनाथ यात्रा के काफिले कोकश्मीर घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।