समाचार · मध्य प्रदेश
नीमच में नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत:कलेक्टर ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, एसपी बोले- नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना लक्ष्य
नीमच में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बुधवार से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत 'नशा मुक्त भारत अभियान' शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत साइकिल रैली से हुई। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है। 15 से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिलेभर में चलाया जाएगा। सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी एकत्र हुए। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास, डीएफओ एस.के. अटोदे और आईएमए के डॉ. मनीष चमड़िया ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। शहर में दिया नशा छोड़ने का संदेश कंट्रोल रूम से निकली रैली शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त रास्तों से गुजरी। रैली में शामिल अधिकारी, स्कूली बच्चे और आईएमए के सदस्य 'से नो टू ड्रग्स' के नारे लगाते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते रहे। एसपी बोले- युवाओं को नशे से दूर रखना लक्ष्य एसपी राजेश व्यास ने बताया कि दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और समाज में जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।