Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरिद्वार में हरियाणा के दो युवकों को पीटा; VIDEO:महिलाओं से छेड़छाड़ का लगाया आरोप; कपड़े फाड़ने की कोशिश, थप्पड़-लात मारी

INT News15 July 2026 at 01:32 pm

हरिद्वार में हरियाणा से आए दो युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। भीड़ ने दोनों युवकों के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी युवकों को थप्पड़ मारे। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल अधिकांश लोग हरिद्वार के बाहर के रहने वाले थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग हरियाणा के युवकों को बचाने के लिए आगे आए, लेकिन भीड़ ने उन्हें भी वहां से भगा दिया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने अभी तक युवकों की पहचान या वे हरियाणा के किस जिले से आए थे, इसकी जानकारी नहीं दी है। घटना मंगलवार देर रात हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़खड़ी की बताई जा रही है। तस्वीरें देखिए- महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, देर रात खड़खड़ी क्षेत्र में हरियाणा से आए कुछ यात्रियों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को घेर लिया। भीड़ दोनों युवकों को बुरी तरह पीट रही है, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव करने का असफल प्रयास भी कर रहे हैं। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं ने युवकों को थप्पड़ मारे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी युवकों को थप्पड़ मारे, जबकि भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग दोनों युवकों को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद महिलाएं भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल अधिकांश लोग हरिद्वार के बाहर के रहने वाले थे। विवाद बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस ने युवकों की पहचान या वे हरियाणा के किस जिले से आए थे, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ----------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बद्रीनाथ के बाद मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा चोरी; VIDEO:नोट जेब में रखता दिखा कर्मचारी, शक्तिपीठ में बिना जेब वाला कुर्ता बना नया ड्रेस कोड बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मनसा देवी मंदिर से भी दान चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखता है कि मंदिर कर्मचारी नोट को फोल्ड कर इधर-उधर लोगों को देखता है। इसके बाद वह फोल्ड किए गए नोट को पूजा की थाली के पास ले जाकर अपने कुर्ते की जेब में रख लेता है। (पढ़ें पूरी खबर)