Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोट-मंडी जा रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत:मोगा से धान लेकर आ रहा था, संस्पेंस- खुद के ट्रैक्टर के नीचे आया या पीछे वाले ने कुचला?

INT News2 November 2026 at 01:36 pm

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में बठिंडा रोड स्थित रिलायंस मॉल के पास आज तड़के ट्रैक्टर से गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला मोगा के गांव वांदर डोड निवासी जीवन सिंह (35) के रूप में हुई है। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया हैष परिजनों के बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच जोरा सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक जीवन सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

ब्रेकर आने से संतुलन बिगड़ने से गिरा, टायरों की चपेट में आया जानकारी के अनुसार, गांव वांदर डोड का किसान जगदेव सिंह अपने साथी जीवन सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लादकर कोटकपूरा मंडी बेचने आ रहा था।वे बठिंडा रोड पर रिलायंस मॉल के पास सड़क पर बने हंप (स्पीड ब्रेकर) के कारण ट्रैक्टर उछला तो बैठे जीवन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरा। नीचे गिरते ही वह ट्रैक्टर के टायरों की चपेट में आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जीवन सिंह उसी ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आया था या फिर साथ में चल रहे किसी दूसरे ट्रैक्टर की चपेट में आया।