Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल पुलिस ने अरेस्ट किया ड्रग सप्लायर:हेरोइन बरामद, एक युवक पहले ही पकड़ा जा चुका, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

INT News4 November 2026 at 01:39 pm

पलवल में सीआईए की टीम ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में खाईका गांव निवासी ताहिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम अंधोप गांव में सरकारी स्कूल के पास गश्त कर रही थी। सूचना पर टीम ने खाईका गांव निवासी दाउद को 11.26 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज दाउद के खिलाफ बहीन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि हेरोइन ताहिर से खरीदी थी। इसके बाद केस में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 जोड़ी गई और पुलिस ने ताहिर की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर ताहिर को गिरफ्तार किया गया। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के नेटवर्क के सप्लायरों तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी।