समाचार · मध्य प्रदेश
बाइक की सीट पर बैठा था सांप:बाइक सवार को नहीं थी जानकारी; मुड़कर देखा तो तुरंत रोकी गाड़ी, रेस्क्यू किया
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक की पिछली सीट पर नागिन मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बाइक सवार को इसकी जानकारी नहीं थी। पीछे मुड़कर देखने पर सीट पर नागिन दिखाई दी, जिसके बाद उसने तुरंत बाइक रोक दी। पीछे देखा तो सांप नजर आया जानकारी के अनुसार, बाइक सवार इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे सीट के पीछे कुछ हलचल महसूस हुई। उसने पीछे मुड़कर देखा तो पिछली सीट पर नागिन फन फैलाए बैठी थी। नागिन दिखाई देने के बाद बाइक सवार ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगे। पुलिस ने भीड़ को दूर किया मामले की सूचना मिलने पर परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को बाइक से दूर हटाया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली, ताकि कोई हादसा न हो। इसके बाद सर्पमित्र की मदद से नागिन का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया।