Tuesday, 8 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अबोहर में पैसों को लेकर परिवार में विवाद:घर में तोड़फोड़ की, मारपीट में व्यक्ति घायल, एक युवक हिरासत में लिया

INT News8 September 2026 at 02:53 pm

अबोहर की आनंद नगरी में बीती रात एक पारिवारिक विवाद के बाद घर में तोड़फोड़ और मारपीट हुई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, आनंद नगरी निवासी बिट्टू पुंछी के एक बच्चे ने कुछ समय पहले जेंडर ट्रांजिशन कराया था। वह फिलहाल एक युवक और उसके परिवार के साथ रहता है। परिजनों का आरोप है कि बीती रात वह अपने पिता के घर पहुंचा और रुपए मांगे। बीच-बचाव करने आए भाई पर किया हमला पिता के रुपए देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और घर में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए भाई लाडी पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया परिजनों ने 112 पुलिस हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के सही कारण और आरोपों की पुष्टि हो पाएगी। समाजसेवी ने की कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी समाजसेवी और शिअद (अमृतसर) के अबोहर इंचार्ज इंद्रजीत बुलंदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर चिंता जताई और शहर में कानून-व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।