Tuesday, 8 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बैतूल में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत:गुजरात से लौटने के चार दिन बाद जहर खाया

INT News8 September 2026 at 02:39 pm

बैतूल के चुनालोमा क्षेत्र की 17 साल की एक किशोरी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ऐसी आशंका है कि किशोरी ने महाराष्ट्र के पांडर घाटी इलाके में मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खाया था। हालत बिगड़ने पर उसे आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी 4 सितंबर को गुजरात से लौटी थी। वह अजीत उइके नाम के युवक के साथ गुजरात गई थी और उसी के साथ वापस आई थी। वापस आने के बाद वह करीब दो दिन अजीत के साथ अपने घर में रुकी थी। जहर खाने की वजह साफ नहीं

किशोरी अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। परिवार में एक लड़का और चार लड़कियां हैं। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में किशोरी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। जहर खाने की वजह और घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी।