समाचार · मध्य प्रदेश
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला की मौत:नाराज परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग
रीवा में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती सतना निवासी अर्चना गुप्ता की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया। मंगलवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मेन गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। वे जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हादसे के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, 30 अगस्त को स्कूटी हादसे के बाद अर्चना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि भर्ती के समय वह बातचीत कर रही थीं। करीब पांच दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ICU-2 में शिफ्ट किया गया। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों ने इलाज और देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका दावा है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया। आईसीयू में वीडियो बनाने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। प्रबंधन के अनुसार मरीज का इलाज मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा था और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। फिलहाल परिजनों का धरना जारी है और मामले की जांच की मांग की जा रही है।