entertainment
शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
INT News18 August 2026 at 06:09 pm

मुंबई, 18 अगस्त। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, उनके बंगले में दो सांप दिखाई दिए। सांप नजर आते ही बंगले के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के बाद एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।