समाचार · हरियाणा
फरीदाबाद में आगरा नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:सेक्टर 17 स्थित पुल के पास की घटना, पुलिस बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित आगरा नहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारी आगरा नहर पर बने पुल के पास वाहनों की जांच और चालान की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर नहर के पानी में बह रहे शव पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस अधिकारियों को दी। करीब 35 साल का बताया जा रहा मृतक
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों के अनुसार, शव एक पुरुष का है और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को नहर से बाहर निकाला गया पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से अभी पहचान के लिए कोई कागजात नही मिला है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान के बाद ही स्पष्ट होगी पूरी स्थिति
पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन है और वह नहर तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। मौत के कारणों की जांच करेगी पुलिस खेड़ी पुल थाना इंचार्ज देवेन्द्र के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।