Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया में सांप ने महिला को गर्दन पर डसा:जमीन पर सो रही थी; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

INT News17 August 2026 at 01:50 pm

दतिया में बारिश के मौसम के साथ जिले में सर्पदंश के मामले भी सामने आने लगे हैं। बड़ौनी थाना क्षेत्र के गांव रावकला में सोमवार तड़के सांप के डसने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान आरती पाठक पत्नी केदार पाठक (40), निवासी गांव रावकला के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, आरती घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसकी गर्दन में डस लिया। कुछ देर बाद महिला को सांप के काटने का पता चला तो उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार आरती के दो बच्चे हैं।