समाचार · छत्तीसगढ़
रायगढ़ में नाबालिग बालक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म:घर में अकेली महिला को डरा-धमकाकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें घर में अकेली महिला को डरा-धमकाकर उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जब नाबालिग काम करने तमिलनाडू गया, तो पीड़िता ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय महिला ने रैरूमाखुर्द चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 जुलाई को उसके बच्चे स्कूल पढ़ने और पति किसी काम से धरमजयगढ़ गया था। तभी गांव में रहने वाला 17 वर्षीय बालक उसके घर पहुंच गया। महिला को घर में अकेली देखकर बालक उसे डराते धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और दुष्कर्म कर वहां से भाग गया। महिला डर व बेइज्ज होने के कारण किसी को कुछ नहीं बता रही थी, लेकिन जब बालक बोर गाड़ी में काम करने के लिए तमिलनाडू चले गया। तब किसी तरह पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पति की सलाह में पीड़िता रैरूमाखुर्द चैकी पहुंची और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 351(3) BNS के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान जब पुलिस को जानाकरी हुई कि बालक वापस अपने गांव आ गया, तो चैकी प्रभारी रैरूमाखुर्द ने अपचारी बालक से पूछताछ की। जहां उसने अपराध घटित करना कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।