Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मृतक किसान के परिजनों को मिली सरकारी सहायता:गुरुग्राम में पत्नी को सौंपा ₹5 लाख का चेक, करंट लगने से हुई थी मौत

INT News17 August 2026 at 01:56 pm

गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के ग्राम तिरपड़ी निवासी किसान की खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से हुई मौत के बाद उनके आश्रित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 'मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना' के तहत मृतक समुंदर सिंह की पत्नी कांता देवी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। यह चेक मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के कार्यालय में कांता देवी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम, उपचेयरमैन कंवरपाल चौहान और सचिव विजय कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें 5 लाख रुपए का चेक सौंपा। चेयरमैन बोले-पीड़ित परिवार को सहारा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध इस मौके पर चेयरमैन दौलतराम ने कहा कि कृषि कार्य के दौरान किसी किसान या मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार पीड़ित परिवार को सहारा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि मार्केट कमेटी का निरंतर यह प्रयास रहता है कि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के समय पर मिल सके। इस दौरान मार्केट कमेटी सदस्य शिवचरण सिमार, विनोद कुमार डीघलिया और मंडी सुपरवाइजर संदीप भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।