entertainment
Bhojpuri Bawal: मैं सस्ता नहीं हूं… पवन सिंह-काजल राघवानी के शो में क्यों नहीं आए खेसारी लाल यादव? फाइनली तोड़ी चुप्पी

Bhojpuri Bawal: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े और नामी चेहरे नजर आ रहे हैं. इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे सितारे धमाल मचा रहे हैं. लेकिन फैंस के मन में एक ही सवाल था कि भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस शो में क्यों नहीं हैं?
अब खेसारी लाल यादव ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है और शो को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
"सबसे पहले मेरे पास ही आया था यह शो"
जब मीडिया ने खेसारी लाल यादव से पूछा कि क्या फैंस उन्हें भी 'भोजपुरी बवाल' शो में देख सकते हैं, क्योंकि वहां पवन भैया, निरहुआ, आम्रपाली और काजल सभी मौजूद हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा,
"सबसे पहले मेरे पास ही यह शो आया था. लेकिन मेरा अमाउंट (फीस) थोड़ा ज्यादा था. मैं महंगा हूं, सस्ता नहीं. इसलिए जहां दिखता हूं बेहतर दिखता हूं. इसीलिए अपने आप को बेचने और काम करने के लिए मैं कुछ भी नहीं करता."
खेसारी ने साफ कर दिया कि फीस ज्यादा होने की वजह से वह इस शो का हिस्सा नहीं बने.
'भोजपुरी बवाल' नाम है, लेकिन बातें हिंदी में क्यों?
खेसारी लाल यादव सिर्फ अपनी फीस पर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने शो के मेकर्स और फॉर्मेट पर भी बड़ा सवाल उठा दिया. शो में इस्तेमाल होने वाली भाषा पर अपनी नाराजगी जताते हुए खेसारी ने कहा,
"भोजपुरी बवाल नाम है, लेकिन आप कितनी बार भोजपुरी सुने हो? आपने अगर शो का नाम 'भोजपुरी बवाल' रखा है, तो मुझे लगता है कि उसमें भोजपुरी में ही बात होनी चाहिए. वहां तो सब लोग हिंदी में ही बात कर रहे हैं."
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: आम्रपाली ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- मिलकर पालेंगे बच्चा