Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोहना में ट्रक ने मारी दो युवकों को टक्कर:एक की मौत-दूसरा घायल, सड़क किनारे खड़े थे, 3 बच्चों का पिता था मृतक

INT News16 September 2026 at 05:56 pm

गुरुग्राम जिले के सोहना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 28 साल के शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शाहरुख घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, शौकीन सोहना ढाणी में दुकान चलाता था। वह अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने दोस्त शाहरुख के साथ सोहना बाजार आया था। दोनों सोहना थाने से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि शौकीन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ गया। शाहरुख भी इस हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। हाईवा ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और चालक व हादसे वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। शौकीन की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, शौकीन के तीन छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार चौथे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहा था, लेकिन इस हादसे ने परिवार पर दुख का पहाड़ तोड़ दिया। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि हाईवे चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच चल रही है। पुलिस ने हादसे वाले वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।