समाचार · हरियाणा
शिक्षा बोर्ड के सामने HTET परीक्षार्थियों का धरना:रिजल्ट रिवाइज करने की मांग को लेकर की नारेबाजी, बोले- बार-बार तारिख दी जा रही
भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आगे बुधवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को लेकर परीक्षार्थियों ने धरना दिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि बार-बार तारीख पर तारीख लगा दी जा रही है, लेकिन रिजल्ट रिवाइज नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से उनके काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब होगा कि वर्ष 2025 का हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा जो की जुलाई में हुई थी। परीक्षा के बाद से ही परीक्षार्थी मांग उठा रहे थे कि परीक्षा में काफी खामिया है, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट भी निकाला तो उसमें भी परीक्षार्थियों ने एतराज जताया और बार-बार इसे ठीक करने को कहा। रिजल्ट रिवाइज किया जाए
परीक्षार्थी कृष्णा व संदीप आदि ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भी परीक्षार्थी बोर्ड में पहुंचे थे। उन्होंने बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की और कहा था कि रिजल्ट को रिवाइज किया जाए। जिस पर बोर्ड सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनका रिजल्ट रिवाइज कर दिया जाएगा। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बावजूद भी रिजल्ट रिवाइज ना होने पर आज फिर से परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय के सामने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया। उन्होंने मांग है कि बोर्ड प्रशासन इस मामले में उचित कारवाही करे।