Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

झाबुआ में 500 से ज्यादा तपस्वियों ने किए पारणे:सामूहिक क्षमापना और तपस्वी सम्मान का आयोजन, दान और तप-जप पर जोर

INT News16 September 2026 at 05:52 pm

झाबुआ के श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में सामूहिक क्षमापना और तपस्वी सम्मान का कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन साध्वीश्री अविचलदृष्टा श्रीजी महाराज साहेब आदि ठाणा-7 की देखरेख में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वीश्री अविचलदृष्टा श्रीजी महाराज साहेब ने कहा कि “क्षमा वीरों का आभूषण है। क्षमा मांगना मुश्किल है, लेकिन क्षमा करना उससे भी बड़ा काम है। दान देना, तप-जप करना और धार्मिक अनुष्ठान करना जीव अपनी शक्ति के अनुसार कर सकता है। लेकिन जब सभी जीवों के प्रति हृदय में क्षमा, दोस्ती और करुणा के भाव जागृत होते हैं, तभी जीव मोक्ष की दिशा में आगे बढ़ता है।” इस मौके पर जैन श्वेतांबर श्री संघ, श्री वर्धमान स्थानकवासी श्री संघ और श्री तेरापंथ सभा के सदस्यों ने साध्वी श्री भगवंत से सामूहिक रूप से क्षमा मांगी। श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि सभी तपस्वियों ने जिनालय में सेवा-पूजा कर शासन माता की भक्ति की। इसके बाद 11 उपवास, 8 उपवास, अट्टम तप, उपवास, आयंबिल और एकाशना सहित कई तरह की तप आराधना करने वाले 500 से ज्यादा तपस्वियों के पारणे शुरू हुए। पारणे का लाभ बिंदु यशवंतजी भंडारी परिवार ने उठाया। पर्युषण पर्व के दौरान हुई सामूहिक एकाशना आराधना का लाभ जयेश कुमार चंद्रशेखरजी कांठी, विमल और सुरेंद्र मांगीलाल कांठी परिवार ने लिया। सामूहिक पारणा और एकाशना आराधना के लाभार्थी कांठी और भंडारी परिवार का श्री संघ और चातुर्मास समिति की ओर से सम्मान किया गया। सम्मान के लाभार्थी मधुकरजी, निशान, राश्व शाह, श्रीमती नीता, पूजा और कु. धर्मी शाह परिवार ने शाल और श्रीफल देकर लाभार्थी परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लंबे समय तक तप आराधना करने वाले तपस्वियों का भी खास सम्मान किया गया। सभी तपस्वियों का सम्मान श्री संघ और चातुर्मास समिति की ओर से किया गया। सम्मान के लाभार्थी निर्मल मेहता और मधुकरजी, निशान, राश्व शाह, श्रीमती नीता, पूजा और कु. धर्मी शाह परिवार रहे।