Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वारा में 2 लाख के गांजे के पौधे जब्त:घर के पीछे बाड़ी में उगा रखे थे 32 हरे पौधे, आरोपी गिरफ्तार

INT News16 September 2026 at 05:53 pm

कटनी के बड़वारा इलाके में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी के तहत बड़वारा पुलिस ने ग्राम देवरी हटाई में एक घर के पीछे बाड़ी में उगाए गए गांजे के 32 हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे का कुल वजन 21 किलोग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 4 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस स्टाफ क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी कर रहा था। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि ग्राम देवरी हटाई के यादव मोहल्ला निवासी रामकुमार यादव अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाकर उनकी देखभाल कर रहा है। पुलिस टीम ने दी दविश सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़वारा पुलिस की एक टीम बनाई गई और तत्काल मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने ग्राम देवरी हटाई पहुंचकर आरोपी के ठिकाने की घेराबंदी की और जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस को आरोपी रामकुमार यादव (पिता स्व. मद्धा यादव, उम्र 53 वर्ष) के घर के पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे मिले। 32 हरे पौधे जब्त मौके पर कुल 32 हरे पौधे उखाड़कर जब्त किए गए। तौल कराने पर पौधों का कुल वजन 21 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजार में कीमत 2,04,000 रुपये है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी रामकुमार यादव को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जरूरी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।