समाचार · मध्य प्रदेश
हटा में महिला-पुरुष 4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार:कीमत 60 हजार रुपए; NDPS एक्ट में केस दर्ज
दमोह जिले की हटा थाना पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 4 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई जा रही है। हटा टीआई ने बुधवार दोपहर मामले की जानकारी दी। हटा थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पुरुष और एक महिला प्लास्टिक के थैलों में अवैध गांजा लेकर चिरौल तिराहा से हटा की तरफ आने वाले हैं। प्लास्टिक की थैलियों में गांजा लेकर जा रहे थे आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस टीम चिरौल तिराहा पहुंची। वहां पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को प्लास्टिक की थैलियों के साथ देखा। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी यात्री शेड के पास छिपने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस स्टाफ ने उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके थैलों में गांजा मिला। पुरुष आरोपी की पहचान हरेंद्र उर्फ पप्पू (28) पिता मोहन सिंह लोधी, निवासी शिकारपुरा, थाना पटेरा के रूप में हुई। उसके पास से 2 किलो 988 ग्राम गांजा मिला। महिला आरोपी की पहचान लक्ष्मीरानी (45) पति कलू सिंह राजपूत, निवासी रामगोपालजी वार्ड, हटा के रूप में हुई। उसके पास से 992 ग्राम गांजा जब्त किया गया। 60 हजार रुपए का गांजा बरामद दोनों आरोपियों से कुल 3 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।