Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

‘मन की बात’ सुनने के बाद मंडी पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष:फर्रुखनगर में किसानों-आढ़तियों से जानी समस्याएं, फसल खरीद और भुगतान पर चर्चा की

INT News25 October 2026 at 04:38 pm

गुरुग्राम भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रविवार को फर्रुखनगर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां संस्करण सुना। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में किया गया। इसके बाद त्यागी फर्रुखनगर अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर फसल खरीद, अनाज के उठान, भुगतान और मंडी में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और मंडी की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। 'समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है' सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि मंडी दौरे का उद्देश्य उनकी समस्याओं को समझना और खरीद प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेना है। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम, उपचेयरमैन कंवरपाल चौहान, मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, नगर पालिका उपचेयरमैन प्रदीप यादव, मनोनीत पार्षद रामबीर यादव, जिला सचिव सचिन देवतवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण चौहान सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।