Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

राहुल गांधी दिवाली से पहले पंजाब आएंगे:संगरूर का दौरा करेंगे; कांग्रेस प्रधान बोले- मिशन-2027 के लिए तैयार रहने का संदेश देंगे

INT News25 October 2026 at 05:45 pm

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दिवाली से पहले पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर जिले का दौरा करेंगे। यह दौरा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा और गति देने के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया जाएगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…