Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर अब डिंपल यादव की एंट्री, सीएम धामी बोले- कम से कम पत्नी…

INT News25 October 2026 at 05:48 pm

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ करार दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अखिलेश के बयान की कड़ी आलोचना की है।अखिलेश के बयान के जरिए सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि क्या कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं कि अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग कर सके?क्या बोले सीएम धामी?पुष्कर सिंह धामी ने कहा ‘अखिलेश यादव राहुल गांधी के बहुत ही घनिष्ठ मित्र हैं। उन्होंने हमारे देवभूमि उत्तराखंड के मेहनत करने वाले, पराक्रमी, देश में तैनात हर पांचवां सैनिक देवभूमि का है जो देश को अपनी सेवाएं देता है। पहला विश्व युद्ध हो दूसरा विश्व युद्ध हो देश की आजादी के बाद कोई लड़ाई लगी हो उत्तराखंड के वीरों ने हमेशा बढ़ चढ़कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। और ऐसे लोगों को उन्होंने घुसपैठिया कहा है। बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।’डिंपल यादव का जिक्र कर याद दिलाया कनेक्शनउन्होंने आगे कहा ‘मैं अखिलेश यादव को याद दिलाना चाहता हूं कि उत्तराखंड आस्था के साथ-साथ वीरता बलिदान और राष्ट्र सेवा की भूमि है। उत्तराखंड के लोगों के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से पहले आपको देवभूमि के गौरवशाली इतिहास और देश के प्रति यहां के नागरिकों के योगदान को याद कर लेना चाहिए था। घुसपैठिया कहना यहां के लोगों का अपमान है। अरे भाई कम से कम ज्यादा नहीं तो आपकी धर्म पत्नी डिंपल यादव वो उत्तराखंड की ही बेटी है। कम से कम उसी पर विचार कर लेते। जिस देवभूमि से आपका इस प्रकार का रिश्ता हो कम से कम वहां के लोगों का मान सम्मान करना आपका काम है। मैं कांग्रेस के साथियों से पूछना चाहता हूं कि क्या वे अखिलेश यादव की बात से सहमत हैं क्या? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी क्या इस बयान को सही मानती है? नहीं तो उन्होंने अभी तक इस बयान का विरोध क्यों नहीं किया।’तेजी से वायरल है बयानबता दें कि अखिलेश यादव के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड के ही लोग हैं। सीएम धामी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। हालांकि लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।