Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में 39 कर्मचारियों के तबादले:रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

INT News16 September 2026 at 03:44 pm

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आबकारी विभाग में पदस्थ 39 मुख्य आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए हैं। विभाग ने 16 सितंबर 2026 को तबादला आदेश जारी किया है। कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई जगह पदस्थ किया गया है। कई जिलों के कर्मचारियों का बदला स्थान जारी सूची के मुताबिक रायपुर, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, नारायणपुर समेत कई जिलों में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ तबादले प्रशासनिक आधार पर, जबकि कई कर्मचारियों के स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किए गए हैं। प्रमुख तबादले हरिकिशन पटेल कुर्मी — गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से कोरबा गौरीशंकर राठौर — कोरबा से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अजय गिरी — जशपुर से सरगुजा लाल साय लकड़ा — सरगुजा से जशपुर लक्ष्मी नारायण भततहरी — दुर्ग से रायपुर हरिचरण खुटे — मुंगेली से कोरबा मोहम्मद शरीफ खान — कोरबा से मुंगेली लाल सिंह कंवर — रायगढ़ से कोरबा शिव कुमार वैष्णव — कोरबा से रायगढ़ नेल्सन लेवेट — रायगढ़ से बिलासपुर निरंजन प्रसाद डनसेना — बिलासपुर से रायगढ़ रामेश्वर सिंह — मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से सरगुजा। दूसरे चरण में भी कई जिलों में फेरबदल आदेश में रमेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश सिंह, कल्याण प्रसाद कहरा, गंगाराम यादव, ललित कुमार ठाकुर, महेश साहू, कमल कुमार मेघम, मूलचंद कौशिक, उमेश कुमार चौहान, सुधीर मिश्रा, रघुवीर प्रसाद जायसी और जनार्दन प्रसाद पांडेय समेत अन्य कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। वहीं राजेंद्र रंगारी, मोहन राम खापड़े, संतोष कुमार राठौर, खीनीराम खुटे, जगजीवन राम सोनवानी, दुर्गा प्रसाद पटेल, नंद कुमार यादव, भूपेंद्र कुमार वर्मा, संदीप तिकी, श्याम सुंदर सिंह कंवर, शुभम रजक, गौरव स्वर्णकार, प्रियेश कुमार, अमर पिल्ले और प्रभुवन पटेल की भी नई पदस्थापना की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय भारमुक्त किया जाएगा और उनका आगामी वेतन वर्तमान पदस्थापना से आहरित नहीं किया जाएगा।